राधा माधव रंग रंगी (गीतगोविन्द की सरस व्याख्या)
प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश
‘राधा माधव रंग रँगी’ मूर्द्धन्य साहित्यकार और चिन्तक पं. विद्यानिवास मिश्र द्वारा की गयी ‘गीतगोविन्द’ की सरस व्याख्या है। विभिन्न भाषाओं में हुई ‘गीतगोविन्द’ की टीकाओं और व्याख्याओं के बीच यह व्याख्या निस्सन्देह अद्भुत है, अद्वितीय है। इसमें जिस सूक्ष्मता से ‘गीतगोविन्द’ का विवेचन हुआ है, वह विलक्षण तो है ही भावविभोर और मुग्ध कर लेनेवाला भी है। दरअसल डॉ. विद्यानिवास मिश्र ने जयदेव की इस कृति को जिस स्तर जाना-पहचाना है,
वह राधा और कृष्ण के स्वरूप पर अनोखा प्रकाश डालता है। पण्डित जी ने अपनी लालित्यपूर्ण सशक्त अभिव्यक्ति द्वारा इस काव्यकृति को नये अर्थ और नयी भंगिमाएँ दी हैं। कहा न होगा कि उनके शब्द ‘गीतगोविन्द’ के सार को जिस ढंग से पहचानते हैं, वह जयदेव की अप्रतिम काव्यात्मक अनुभूति के साथ ही स्वयं पण्डित जी की गहरी चेतना का भी साक्षी है।
साहित्य के सुधी अध्येताओं के लिए एक ऐसी अनूठी पुस्तक जिसे पढ़ना एक प्रीतिकार उपलब्धि होगी।..